विश्व मानव रुहानी केंद्र ने एलएनजेपी को दी व्हीलचेयर्स व ट्राली

डीसी डॉ.एसएस फुलिया ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए संस्थाओं को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस समाज में आज निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं की निहायत जरुरत है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 06:00 AM (IST)
विश्व मानव रुहानी केंद्र ने एलएनजेपी को दी व्हीलचेयर्स व ट्राली
विश्व मानव रुहानी केंद्र ने एलएनजेपी को दी व्हीलचेयर्स व ट्राली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: डीसी डॉ.एसएस फुलिया ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए संस्थाओं को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस समाज में आज निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं की निहायत जरुरत है। जो व्यक्ति व संस्था मानव सेवा के भाव से कार्य करेगी वह निश्चित की पुण्य की भागीदार बनेगी।

वे वीरवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में विश्व मानव रुहानी केंद्र की ओर से आयोजित स्ट्रैचर्स, व्हीलचेयर्स व ट्राली वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले डीसी, सीटीएम सतबीर कुंडू, डीआरओ डॉ.चांदी राम, सीएमओ डॉ.सुखबीर सिंह, विश्व मानव रुहानी केंद्र के महासचिव ईश्वर दास व राजविद्र सिंह ने स्ट्रैचर्स, व्हीलचेयर्स व ट्राली सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र को दान की है। उन्होंने कहा कि विश्व मानव रुहानी केंद्र एक लाभ-निरपेक्ष, परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था है, जो जाति, धर्म, रंग तथा वर्ण के भेदभाव के बिना समाज कल्याण के कार्य करती है। केंद्र के महासचिव ईश्वर दास ने कहा कि इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी