विदेशी धरती पर भी है कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों की धाक : गुरबाज

न्यूजीलैंड निवासी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह ने कहा कि विदेशी धरती पर भी कुरुक्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों की पूरी धाक है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 08:00 AM (IST)
विदेशी धरती पर भी है कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों की धाक : गुरबाज
विदेशी धरती पर भी है कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों की धाक : गुरबाज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : न्यूजीलैंड निवासी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह ने कहा कि विदेशी धरती पर भी कुरुक्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों की पूरी धाक है। इस पावन धरा से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी ने हमेशा एक मुकाम हासिल किया है, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए खिलाड़ी को पूरी मेहनत और लग्न के साथ कार्य करना होगा। वे शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले न्यूजीलैंड निवासी गुरबाज सिंह ने अपनी तरफ से साई की युवा हॉकी टीम को बेहतरीन किटें वितरित की है। यहां पहुंचने पर साई के इंचार्ज एवं वरिष्ठ हॉकी कोच गुरविद्र सिंह, रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, हॉकी कोच सोहन लाल ने गुरबाज सिंह का स्टेडियम पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। हॉकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह ने कहा कि साई के स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद इंटर यूनिर्वसिटी और कई बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिला। इससे उनके जीवन में एक नया मोड़ आया और अनुशासन की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत वे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे हैं।

इस मौके पर अंकुर तलवाड सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी