अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 को भव्य बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए शनिवार को प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई गीता सछ्वावना कमेटी की पहली बैठक बुलाई कर 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 09:02 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 09:02 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 को भव्य बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए शनिवार को प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई गीता सछ्वावना कमेटी की पहली बैठक बुलाई कर 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि विश्व का प्रत्येक व्यक्ति गीता स्थली कुरुक्षेत्र से पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश लेकर जाए। इस अह्म विषय को लेकर ही सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के स्वरूप को बड़ा और भव्य बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। इससे पहले गीता सछ्वावना कमेटी में सभी सदस्यों ने खुलकर महोत्सव को भव्य, यादगार व सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस महोत्सव में नगरवासियों को भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, सन्निहित सरोवर पर भव्य कार्यक्रम होंगे, 48 कोस के सरपंचों को महोत्सव के साथ जोड़ा जाएगा, 48 कोस की गीता सछ्वावना यात्रा निकाली जाएगी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को लेकर दंगल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन जाएगा, महोत्सव में संतों, संस्थाओं के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि महोत्सव में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति गीता की महक को महसूस कर सके।

---

पिहोवा का भी किया जाएगा विकास : सैनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार श्रीकृष्ण सर्किट के अलावा कई अन्य योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी श्रीकृष्णा सर्किट योजना के तहत अब पिहोवा तीर्थ को भी शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में काफी अच्छे सुझाव सामने आए हैं, इन सुझावों को शामिल करके महोत्सव को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के चारों तरफ बाईपास बनाने के प्रस्ताव पर विचार करते हुए जल्द इसके लिए काम शुरू करवाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जाने और प्रशासन को पर्यटकों की सुरक्षा को जहन में रखते हुए थ्री व्हीलर चालकों के लिए विशेष रणनीति को तैयार किया जाएगा।

---

यह आए सुझाव

हरियाणा ग्रंथ एकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. विरेंद्र चौहान ने कहा कि 48 कोस की यात्रा में पवित्र ग्रंथ गीता के संदेशों को पहुंचाना है। जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि महोत्सव के दौरान 48 कोस के प्रत्येक गांव में तीन से पांच दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी ने कहा कि महोत्सव का प्रचार-प्रसार कुरुक्षेत्र व आस-पास के क्षेत्र की गली-गली में किया जाना चाहिए और सभी जगहों पर सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। ब्रह्मसरोवर को पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए नाव चलाने की योजना पर भी मोहर लगाई जानी चाहिए। श्री कृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा ने कहा कि लाओस देश को इस बार महोत्सव में भागीदार देश के रूप में चयन किया जाना चाहिए। एनआइटी के डायरेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने सुझाव देते हुए कहा कि महोत्सव में स्पेस और मिसाइल को लेकर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा इसके लिए संबंधित विभागों से बातचीत चल रही है।

---

यह रहे उपस्थित इस बैठक में जिला के तीनों विधायक उपस्थित नहीं हुए, हालांकि सांसद नायब सैनी बैठक में उपस्थित रहे। उनके अलावा डीसी डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयम गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, विजय सभ्रवाल, फतेहचंद गांधी, कुवि कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना, महामंत्री रविद्र सांगवान, भाजपा नेता चंद्रभान गुप्ता, केडीबी के पूर्व सदस्य केसी रंगा, महंत बंसी पुरी, महंत महेश मुनि उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी