गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार तीसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एजुकेशन व‌र्ल्ड द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र को लगातार तीसरी बार हरियाणा का नंबर वन तथा देश का पांचवां आवासीय विद्यालय चुना गया है। गुरुग्राम के होटल लीला में आयोजित एक समारोह में गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता को इसके लिए सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 06:32 AM (IST)
गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार तीसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना
गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार तीसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एजुकेशन व‌र्ल्ड द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र को लगातार तीसरी बार हरियाणा का नंबर वन तथा देश का पांचवां आवासीय विद्यालय चुना गया है। गुरुग्राम के होटल लीला में आयोजित एक समारोह में गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता को इसके लिए सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य कर्नल अरूण दत्ता व सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने गुरुकुल प्रधान कुलवंत सैनी को एजुकेशन व‌र्ल्ड द्वारा दिए गए प्रमाण-पत्र व ट्राफी भेंट कर गुरुकुल की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। प्रधान कुलवंत सैनी ने समस्त गुरुकुल स्टाफ को इसके लिए बधाई दी है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस उपलब्धि पर गुरुकुल प्रधान कुलवंत सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह बधाई दी।

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के आधार पर किए गए आंकलन में पूरे देश व हरियाणा के हजारों स्कूलों में गुरुकुल को यह गौरव प्राप्त हुआ है, जो अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि इस बार की 10वीं की परीक्षाओं में जहां गुरुकुल के 157 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की वहीं 72 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 12वीं की परीक्षाओं में 158 छात्रों ने मेरिट हासिल की जबकि सभी 186 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा एनडीए की लिखित परीक्षा में गुरुकुल के 21 छात्रों ने सफलता अíजत की थी और 4 छात्रों विशाल राणा, राघव आर्य, जतिन आर्य व आदर्श आर्य ने एसएसबी भी क्लीयर करके एनडीए में अपना स्थान पक्का करते हुए लेफ्टिनेंट बनने का सपना साकार किया।

chat bot
आपका साथी