माघ पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से रविवार की सुबह माघ पूर्णिमा के मौके पर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की गई। इस मौके पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने माघ पूर्णिमा के अवसर किए जाने वाले धार्मिक आयोजनों के महत्व के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:20 AM (IST)
माघ पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा
माघ पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से रविवार की सुबह माघ पूर्णिमा के मौके पर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की गई। इस मौके पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने माघ पूर्णिमा के अवसर किए जाने वाले धार्मिक आयोजनों के महत्व के बारे में बताया। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से शुरू हुई परिक्रमा वहीं पर आकर संपन्न हुई। परिक्रमा संपन्न होने के बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि केडीबी की तरफ से माघ पूर्णिमा पर महा परिक्रमा का आयोजन किया गया। इस परिक्रमा के बाद सभी हवन यज्ञ में आहुति डाली गई। इस परिक्रमा में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, समाजसेवी प्रदीप झांब, फतेह चंद गांधी, केडीबी सदस्य राजेंद्र पराशर, विजय नरूला, केडीबी की सीईओ गगनदीप सिंह, गोड़िया मठ, निर्मल अखाड़ा, बड़ा उदासीन अखाड़ा के संत उपस्थित रहे। परिक्रमा के दौरान भजन कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया।

chat bot
आपका साथी