एकता की नींव के लिए ऐतिहासिक साबित होंगे दोनों फैसले: संदीप सिंह

भाजपा विधायक संदीप सिंह ने कहा नौ नवंबर का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आम जनमानस की आस्था से जुड़े दोनों फैसले भारत की एकता की नयी नींव के लिए ऐतिहासिक साबित होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 12:49 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:35 AM (IST)
एकता की नींव के लिए ऐतिहासिक  साबित होंगे दोनों फैसले: संदीप सिंह
एकता की नींव के लिए ऐतिहासिक साबित होंगे दोनों फैसले: संदीप सिंह

संवाद सहयोगी, पिहोवा

भाजपा विधायक संदीप सिंह ने कहा नौ नवंबर का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आम जनमानस की आस्था से जुड़े दोनों फैसले भारत की एकता की नयी नींव के लिए ऐतिहासिक साबित होंगे। भाजपा विधायक संदीप सिंह ने कहा जहां सैकड़ों वर्षों पुराने अयोध्या में राम जन्मभूमि के संबंध में सर्वोच्च न्यायलय द्वारा सुनाया गया फैसला सर्वहित और राष्ट्रहित में संतुलित फैसला है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे का उद्घाटन करना, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरानखान द्वारा पाकिस्तान पहुंचे पहले जत्थे के श्रद्धालुओं को स्वागतम कहना, एक ऐसी भावपूर्ण यादगार घटनाएं ऐतिहासिक दस्तावेज बन गई हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से विश्व भर नानक नाम लेवा संगत व विशेष तौर पर सिख कौम को पंथ से बिछोडे गए गुरुधामों के खुले दर्शन ए दीदार करने का मौका मिलेगा, उन्होंने 72 वर्ष बाद हकीकत में बदले ख्वाबों के लिए दोनों देशों के प्रयासों का धन्यवाद करते हुए विश्व भर की संगत को बधाई दी।

विधायक संदीप सिंह ने आज नाम चर्चा घर में साई मस्ताना जी के जन्मदिन पर जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास संतोष सुरमी, बलबीर रंगा, जसविन्द्र सिंह, राजेश चहल, नंद किशोर, वशुदेव, सोनू, परीक्षित, राजू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी