किसानों की हुंकार से भाजपा नेताओं ने स्थगित किया प्रशिक्षण शिविर

सैनी माजरा टोल से किसानों के हुंकार भरने के बाद भाजपा नेताओं प्रशिक्षण शिविरों को स्थगित कर दिया है। ये कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर इस्माईलाबाद में शनिवार व रविवार को होने थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 06:57 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 06:57 AM (IST)
किसानों की हुंकार से भाजपा नेताओं ने स्थगित किया प्रशिक्षण शिविर
किसानों की हुंकार से भाजपा नेताओं ने स्थगित किया प्रशिक्षण शिविर

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : सैनी माजरा टोल से किसानों के हुंकार भरने के बाद भाजपा नेताओं प्रशिक्षण शिविरों को स्थगित कर दिया है। ये कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर इस्माईलाबाद में शनिवार व रविवार को होने थे।

किसानों ने इसकी जानकारी लगते ही तुरंत बैठक बुलाई। जसबीर सिंह मामू माजरा और मनजीत चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविरों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके लिए किसानों के जत्थे मौके पर जाएंगे। टोल पर बुजुर्ग किसान बैठेंगे और बाकी किसान शिविर का विरोध करने उतरेंगे। भाजपा नेताओं को इसकी भनक लगी तो बैठकों का दौर शुरू किया।

नेताओं ने किसानों तक प्रशिक्षण शिविर को आपसी मेल मिलाप का कार्यक्रम बताया, लेकिन किसानों ने इसे साफ तौर पर नामंजूर कर दिया। भाजपा के मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग ने बताया कि पार्टी शिविर कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मंत्रियों और विधायक का करेंगे विरोध

टोल संघर्ष कमेटी के उप प्रधान मनजीत चौधरी ने कहा कि मौजूदा सत्ता में भागीदार विधायक व मंत्रियों का जोरदार विरोध किया जाएगा। इसके लिए किसानों की कमेटियां गठित कर दी है। किसान आज ठिठुरन में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठे हैं, जबकि सत्ताधारी लोग घरों में भी हीटर चलाकर आराम से सो रहे हैं। किसानों से बात करने की बजाय उनको आतंकवादियों से जोड़ रहे हैं। यह किसान का अपमान है।

उन्होंने कहा कि किसान तीनों कृषि कानूनों को रद करने तक सड़क पर डटा हुआ है। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई महिला को दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सरकार को बैठकों के दौर चलाने की बजाय निर्णय पर आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी