अमन-दोस्ती यात्रा का स्वागत

अमन व दोस्ती का संदेश लेकर दिल्ली के राजघाट से बाघा बार्डर के लिए निकली अमन दोस्ती यात्रा सोमवार की दोपहर घरौंडा दिल्ली चुंगी पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 01:06 AM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 01:06 AM (IST)
अमन-दोस्ती यात्रा का स्वागत
अमन-दोस्ती यात्रा का स्वागत

संवाद सहयोगी, घरौंडा : अमन व दोस्ती का संदेश लेकर दिल्ली के राजघाट से बाघा बार्डर के लिए निकली अमन दोस्ती यात्रा सोमवार की दोपहर घरौंडा दिल्ली चुंगी पहुंची। यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यात्रा के सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह यात्रा 15 अगस्त को बाघा बार्डर पर समाप्त होगी।

सोमवार को अमन दोस्ती यात्रा दिल्ली चुंगी पहुंची। जहां इंकलाब ¨जदाबाद व युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए के नारे गूंज उठे। यात्रा का संयोजन सुप्रीम कोर्ट के वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम मोहन राय ने किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को बाघा बार्डर पहुंचने के बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यात्रा में शामिल 40 बुद्धिजीवी हिस्सा ले रहे हैं। घरौंडा में स्वागत जत्थे के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता नरेश सैनी ने सभी अमन प्रहरियों का धन्यवाद करते हुए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ¨प्रसिपल जयपाल कश्यप, किशोर कुमार साहित्य साहित्यकार राधेश्याम भारतीय, राष्ट्रीय युवा अवार्डी मुस्लिम चौहान, शिव शांति युवा मंडल अमृतपुर के अध्यक्ष रामफल सैनी, रोहतास पूंडरी, सुरेन्द्र कुमार, सृजन कला मंच बरसत के कलाकार अर्जुन जुनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी