पेंशन संशोधन के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने की नारेबाजी

नगर निगम कार्यालय के बाहर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता जिला प्रधान सियानंद परोचा ने दी व संचालन जिला सचिव दुलीचंद चौहान ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 06:34 AM (IST)
पेंशन संशोधन के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने की नारेबाजी
पेंशन संशोधन के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम कार्यालय के बाहर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता जिला प्रधान सियानंद परोचा ने दी व संचालन जिला सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। सेवानिवृत कर्मचारी चार घंटे धरने पर डटे रहे। मांग उठाई गई कि एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार संशोधित की जाए। वित्त विभाग ने 10 जनवरी 2018 को नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निगम विभाग चंडीगढ़ पंचकूला को भी लिखा गया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार को भेजे मांगपत्र में चेताया कि अगर सरकार संशोधित पेंशन लागू नहीं करती तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। चुनाव में कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर दुलीचंद चौहान, वाईपी यादव, सियानंद परोचा, जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र सिंह रावत, ऊधम सिंह राठी, रतन सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी