भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : सीएम

बीमा योजना का लाभ दिया है। सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 04:46 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 04:46 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : सीएम
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : सीएम

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान वाल्मीकि धाम में भगवान वाल्मीकि प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को प्रासंगिक करार दिया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पोल्ट्री एरिया स्थित भगवान वाल्मीकि धाम में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। प्रतिमा अनावरण के बाद उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी व सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है। बीमा योजना का लाभ दिया है। सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है। अब सीवरेज कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए ट्रेनिग का प्रावधान किया गया है। आयुष्मान योजना से नहीं जुड़े गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने सम्पूर्ण मानव जाति को करुणा व दया का पाठ पढ़ाया। विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि भारत संत महात्मा, ऋषि मुनियों की पावन धरा है। मुख्यमंत्री के सचिव कृष्ण बेदी ने भी विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, उपाध्यक्ष शिवनाथ कपूर, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा व राजबीर शर्मा, तालाब एवं जल प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य तेजेन्द्र सिंह तेजी, रूपेन्द्र शर्मा, सतनाम आहुजा, व कृष्ण परोचा मौजूद रहे।

अनुसूचित जाति के वंचितों को 10 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजकीय तथा राजकीय सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में दाखिले में अनुसूचित जाति के आरक्षण में से वंचित अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

कलेक्टर रेट पर होगी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री ने श्री वाल्मीकि सभा युवा वर्ग की मांग को स्वीकार करते हुए पोल्ट्री एरिया नीलोखेड़ी वार्ड नंबर छह में 20 वर्ष से रह रहे परिवारों के मकानों की रजिस्ट्री कलेक्टर रेट पर करवाने की घोषणा की। उन्होंने निर्माणाधीन लव-कुश छात्रावास के लिए 21 लाख के अनुदान की घोषणा भी की।

chat bot
आपका साथी