Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BSP ने उतारा अपना पहला प्रत्‍याशी, करनाल से चुनाव लड़ेंगे इंद्रजीत नवजोत

Lok Sabha Election 2024 बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा में अपना पहला प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है। करनाल से इंद्रजीत नवजोत चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गुरुवार को बसपा के हरियाणा प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने आंबेडकर भवन में आधिकारिक रूप से यह घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश की शेष नौ सीटों पर भी तीन-चार दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

By Himani Sharma Edited By: Himani Sharma Publish:Thu, 04 Apr 2024 08:31 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2024 08:31 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BSP ने उतारा अपना पहला प्रत्‍याशी, करनाल से चुनाव लड़ेंगे इंद्रजीत नवजोत
हरियाणा में BSP ने उतारा अपना पहला प्रत्‍याशी

जागरण संवाददाता, करनाल।  लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने करनाल से इंद्रजीत सिंह नवजोत जलमाना को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। वह हरियाणा में पार्टी की ओर से घोषित पहले प्रत्याशी हैं। वहीं इस सीट पर भाजपा के बाद अभी तक बसपा नेतृत्व ने ही प्रत्याशी घोषित किया है।

नौ सीटों पर भी जल्‍द घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी: BSP

बसपा के हरियाणा प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने आंबेडकर भवन में आधिकारिक रूप से यह घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश की शेष नौ सीटों पर भी तीन-चार दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: पूर्व सीएम हुड्डा ने JJP को बताया था वोट काटू, अब दुष्यंत चौटाला ने दिया जवाब; बोले कांग्रेस का...

गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता में बसपा के हरियाणा सहित पंजाब व चंडीगढ़ प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इंद्रजीत को प्रत्याशी घोषित किया है। हमारा किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं बल्कि किसान,मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, मातृ शक्ति और युवाओं सहित जनता से गठबंधन है।

किसानों पर लाठियां बरसाने वालों से है जंग: बसपा प्रत्याशी

बसपा प्रत्याशी इंद्रजीत जलमाना ने कहा कि उनकी जंग किसानों के अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसाने वालों से है। वह गरीब किसान के लाठियां खाने वाले बेटे हैं। उनके साथ किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों सहित युवाओं की बड़ी संख्या है।

यह भी पढ़ें: Karnal by-Election: हाई कोर्ट ने सरकार को दी बड़ी राहत, करनाल सीट पर उपचुनाव न कराने वाली याचिका रद्द

बसपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने कहा कि करनाल जैसी महत्वपूर्ण सीट पर चुनाव लड़ना बड़े हौसले की बात है, जो बसपा ने दिखाया है। इंद्रजीत नवजोत को बड़ी जीत दिलाएंगे। आज जनता के बीच सुना जा रहा है कि भाजपा के नारे 400 पार के और उम्मीदवार उधार के। वस्तुत: भाजपा की सारी गारंटी जनता के सामने फेल है।

chat bot
आपका साथी