राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में करनाल ने जीता कांस्य पदक

करनाल ने 35वीं हरियाणा स्टेट सीनियर हॉकी चैंपियनशिप में करनाल की टीम ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 08:55 AM (IST)
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में करनाल ने जीता कांस्य पदक
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में करनाल ने जीता कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, करनाल : 35वीं हरियाणा स्टेट सीनियर हॉकी चैंपियनशिप में करनाल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। खिलाड़ी जसबीर ¨सह के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। मुकाबलों के दौरान टीम ने अंबाला को 4, पानीपत को 2 गोल, हिसार को तीन के मुकाबले एक गोल, रोहतक को एक गोल से हराकर कांस्य मेडल पर कब्जा किया।

कोच राकेश शर्मा व सचिव कर्ण मेहला ने बताया कि यह करनाल के लिए बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में भी करनाल की टीम इस प्रकार का प्रदर्शन करेगी। टीम के मुख्य सदस्यों ने कहा कि करनाल में एस्टोटर्फ मैदान के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे ताकि करनाल हॉकी के खिलाड़ी जिले व देश का नाम ऊंचा कर सकें।

chat bot
आपका साथी