44.0 डिग्री तापमान में गर्मी से आज राहत की उम्मीद

भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए बुधवार को राहत मिल सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Jun 2019 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 08:15 AM (IST)
44.0 डिग्री तापमान में गर्मी से आज राहत की उम्मीद
44.0 डिग्री तापमान में गर्मी से आज राहत की उम्मीद

जागरण संवाददाता, करनाल : भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए बुधवार को राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। राजस्थान के रास्ते हरियाणा में दाखिल होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। दो दिन तक मौसम में बदलाव रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 56 फीसद दर्ज की गई थी जो शाम को घटकर महज 21 रह गई। शाम साढ़े छह बजे के बाद ही लोग पार्कों में सैर-सपाटे के लिए निकलते हैं। लू से बचाव को यह करें

कई दिनों से चल रही लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाजरी जारी की है। सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार के मुताबिक लू से बचने के लिए ठंडी जगहों पर रहने की कोशिश करें। तेज धूप में छाते का प्रयोग करें। हो सके तो ढीले व सूती विशेष तौर पर सफेद रंग के कपड़े पहनें। सिर पर सूती कपड़े का हैट या पगड़ी रखें। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक शारीरिक गतिविधि करने से परहेज करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें। दूध की कच्ची लस्सी व ग्लूको•ा ले सकते हैं। अपने रहने वाले कमरे का तापमान कम से कम रखने के लिए पानी छिड़कें, खिड़की की छाया, पंखा तथा क्रॉस वेंटीलेशन रखें। व्यक्ति में लू या गर्मी लग जाने के लक्षण दिखाई देने पर उसे ठंडी जगह पर ले जाएं। ऐसे व्यक्ति के सिर व शरीर पर बर्फ से भीगा कपड़ा रखें। अधिक असर दिखाई ना देने पर उसे तुरंत अस्पताल में ले जाएं। यह न करें

-धूप में जाने से परहेज करें।

-गहरे व काले रंग के वस्त्र न पहनें।

-कमरे में यदि सीधी गर्म हवा आ रही है तो उसके आगे न बैठें।

-बाजार में बिकने वाले खुले व गले-सड़े फलों का प्रयोग न करें।

- बर्फ से बनने वाली कुल्फी के प्रयोग से परहेज करें।

- बिना ढका व रात को बाहर रखा खाना न खाएं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी