लॉकडाउन के पालन को लेकर सीवन पुलिस लोगों को कर रही जागरूक
कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। आम जनजीवन पर बढ़ते हुए खतरे से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। इसके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, सीवन : कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। आम जनजीवन पर बढ़ते हुए खतरे से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। इसके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत पुलिस आम नागरिकों को घरों में रहकर नियमों पालना करने के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ मास्क भी बांटे जा रहे हैं। सीवन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी रहित सुरक्षित जीवन चाहिए तो सुरक्षित हरियाणा अभियान के नियमों की पालना करनी पड़ेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए सभी लोगों को अपने घरों में रहना होगा। खाने-पीने, दवाई लेने के अलावा घरों से न निकले।
यह संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दो गज की दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है। सभी सभी लोग अपने घरों में रहकर कोरोना महामारी को हराने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
लॉकडाउन का पालन न करने वाला दुकानदार गिरफ्तार
जासं, कैथल : लॉकडाउन नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के एचसी राकेश कुमार की टीम ने राम नगर में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदार शंकर भगत को गिरफ्तार किया है। महामारी को लेकर जो समय तय किया गया है, इसके बावजूद दुकान खोले हुए था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।