प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कविता, ममता की टीम रही प्रथम

स्वामी गणेशानंद शिक्षण महाविद्यालय उचाना में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन बीएड की छात्रा रीना, एकता ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 10:12 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 10:12 AM (IST)
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कविता, ममता की टीम रही प्रथम
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कविता, ममता की टीम रही प्रथम

संवाद सूत्र, उचाना : स्वामी गणेशानंद शिक्षण महाविद्यालय उचाना में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन बीएड की छात्रा रीना, एकता ने किया। बीएड की छात्रा शशि ने मैली चादर ओढ़ के भजन की प्रस्तुति दी। बीएड एवं डीएड के छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छह टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रश्न संत रविदास के व्यक्तित्व, रचनाएं एवं विचारधारा से संबंधित थे। टीम ई के सदस्य कविता और ममता प्रथम स्थान पर रहे। टीम सी, एफ सदस्य निशा, पूजा, पुष्पा, पूजा दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे।

chat bot
आपका साथी