डीएन मॉडल स्कूल के 6 बच्चों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल में जीता गोल्ड

27वीं सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 मार्च तक गीता इंजीनियरिग कॉलेज नोल्था (पानीपत) में हुई। जिसमें डीएन स्कूल के छह विद्यार्थियों ने सब जूनियर वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से हरियाणा को स्वर्ण पदक दिलाया। डीएन मॉडल स्कूल से लड़कों में हरियाणा टीम के कप्तान गौरव खिलाड़ी सौरव व अनुव्रत ने भी टीम को जिताने में अहम योगदान दिया। लड़कियों में रिकी मीनाक्षी व स्नेहा ने भी हरियाणा की टीम से खेलते हुए अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को गोल्ड दिलवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 08:28 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 08:28 AM (IST)
डीएन मॉडल स्कूल के 6 बच्चों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल में जीता गोल्ड
डीएन मॉडल स्कूल के 6 बच्चों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल में जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, जींद : 27वीं सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 मार्च तक गीता इंजीनियरिग कॉलेज नोल्था (पानीपत) में हुई। जिसमें डीएन स्कूल के छह विद्यार्थियों ने सब जूनियर वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से हरियाणा को स्वर्ण पदक दिलाया। डीएन मॉडल स्कूल से लड़कों में हरियाणा टीम के कप्तान गौरव, खिलाड़ी सौरव व अनुव्रत ने भी टीम को जिताने में अहम योगदान दिया। लड़कियों में रिकी, मीनाक्षी व स्नेहा ने भी हरियाणा की टीम से खेलते हुए अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को गोल्ड दिलवाया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विजेता खिलाड़ियों, खेल प्राध्यापिका संतोष तथा प्रशिक्षक राजपाल रेढू को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक वीरेन्द्र ढिल्लो, प्राचार्या कविता शर्मा ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी