प्रमोद सहवाग ने किया कांग्रेस घर-घर अभियान के आठवें चरण का विजयनगर से आगाज

जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग की अगुवाई में जींद कांग्रेस इक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 09:54 PM (IST)
प्रमोद सहवाग ने किया कांग्रेस घर-घर अभियान के आठवें चरण का विजयनगर से आगाज
प्रमोद सहवाग ने किया कांग्रेस घर-घर अभियान के आठवें चरण का विजयनगर से आगाज

जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग की अगुवाई में जींद कांग्रेस इकाई ने कांग्रेस घर-घर अभियान के आठवें चरण का विजयनगर से आगाज किया। विजयनगर निवासियों ने कांग्रेस नेता को बताया कि कॉलोनी में गालियां कच्ची हैं, शुद्ध पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या है, बिजली आती नहीं, सीवरेज व्यवस्था बदहाल है। लोगों ने कहा कि कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। नगर परिषद में बिना पैसे कोई सुनता नहीं। पेयजल के लिए नहरी पानी की मांग लोगों ने की।

सहवाग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा। सहवाग ने कहा कि विजय नगर में पार्क और चौपाल की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसी अच्छे काम की उम्मीद नहीं है। इस मौके पर सुमेर पहलवान, धर्मवीर जैजैवंती, सत्यवान चहल, सुंदर मोर, सुखबीर एमसी, विकास फौर, कर्मवीर भनवाला, बसाऊ दलाल, वेद सचिव, कृष्ण श्योकंद, दिदारा नंबरदार, नरेंद्र, जगबीर काला, तकदीर, सेवा ¨सह मलिक, राजकुमार मलिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी