इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का खंडस्तर पर प्रदर्शन 25 को : नैन

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी और दमनकारी नीतियों का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। उसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान कृष्ण नैन व मंच संचालन यूनिट सचिव रणधीर ग्रोवर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM (IST)
इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का खंडस्तर पर प्रदर्शन 25 को : नैन
इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का खंडस्तर पर प्रदर्शन 25 को : नैन

संवाद सूत्र, नरवाना : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी और दमनकारी नीतियों का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। उसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान कृष्ण नैन व मंच संचालन यूनिट सचिव रणधीर ग्रोवर ने किया। नैन ने कहा कि सरकार से मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन, पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, जान जोखिम में डालकर काम करने वाले बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए आदि मांगे है। यदि सरकार दमन का रास्ता छोड़कर कर्मचारियों की जायज मांगें नहीं मानती है तो हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन अपना संघर्ष तेज कर 25 सितंबर को डिविजन स्तर पर प्रदर्शन, 9 अक्टूबर को जिला स्तर पर डीसी को ज्ञापन, 23 अक्टूबर को पॉवर सचिव के समक्ष प्रदर्शन व अंत में 30 अक्टूबर को हड़ताल करेगी। इस मौके पर राजबीर ढिल्लों, नरेन्द्र सुरजेवाला, सुखदेव, जयकिशन, राजबीर श्योकंद, भूपेंद्र चोपड़ा, जरनेल ¨सह, सूबे ¨सह, आदि बलवंत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी