पर्वतारोही सचिन दनौदा को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

नवचेतना युवा सोसायटी के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में पर्वतारोही सचिन दनौदा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से नवाजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 08:35 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 08:35 AM (IST)
पर्वतारोही सचिन दनौदा को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
पर्वतारोही सचिन दनौदा को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

संवाद सूत्र, नरवाना : नवचेतना युवा सोसायटी के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में पर्वतारोही सचिन दनौदा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से नवाजा गया। सचिन को यह अवार्ड उनके सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर भारत वर्ष की साइकिल यात्रा निकालने के लिए प्रदान किया गया। ब्रांड एम्बेसडर अर्पिता बंसल ने सचिन दनौदा को उनके सामाजिक व साहसिक कार्यो के लिए प्रोत्साहित किया तथा मिशन एवरेस्ट-2020 के लिए शुभकामनाएं दी। नवचेतना युवा सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष विनोद नरवाल ने बताया कि सचिन दनौदा ने जिस जोश व जज्बे से साइकिल यात्रा निकाल संदेश दिया, वह सराहनीय है। सचिन का मिशन एवेरेस्ट-2020 की सूची में नाम

सचिन पहले भी सात ऊंचे पहाड़ों को फतह कर चुके हैं। अब उनका मिशन एवेरेस्ट-2020 में भी चयन हो चुका है। हरियाणा की बिनैन खाप के ऐतिहासिक गांव दनौदा का यह युवक एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। सचिन ने बताया कि यदि सामाजिक संस्थाएं या अन्य कोई व्यक्ति उसकी मिशन एवरेस्ट के लिए आर्थिक मदद के लिए आगे आएं, तो उसका भारतीय तिरंगे को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराने का सपना पूरा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी