जींद उपचुनाव--पाप-पुण्य को तोल कर न्याय करती है जींद की धरती : रामबिलास

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि जींद की धरती न्याय की धरती है। यह पाप-पुण्य को तौलकर न्याय करती है। जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए जींद का विकास नहीं कराकर यहां के लोगों के साथ अन्याय किया है,

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 11:37 PM (IST)
जींद उपचुनाव--पाप-पुण्य को तोल कर न्याय करती है जींद की धरती : रामबिलास
जींद उपचुनाव--पाप-पुण्य को तोल कर न्याय करती है जींद की धरती : रामबिलास

जागरण संवाददाता, जींद : शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि जींद की धरती न्याय की धरती है। यह पाप-पुण्य को तौलकर न्याय करती है। जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए जींद का विकास नहीं कराकर यहां के लोगों के साथ अन्याय किया है, अब यहां के लोग उन लोगों को पराजित कर उनके साथ न्याय करेंगे। शिक्षा मंत्री मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा के पक्ष में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जिला बार एसोसिएशन कार्यालय, अर्बन एस्टेट, तलोडा खेड़ी, अहिरका, अमरहेड़ी गांव में जनसभाओं को संबोधित किया।

शिक्षा मंत्री के अलावा परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, उचाना की विधायक प्रेमलता ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। रामबिलास शर्मा ने कहा कि रणदीप ¨सह सुरजेवाला तो कैथल से विधायक है और वैसे भी वह चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी की गोद में जाकर बैठ जाएगा। कैथल से चुनाव जीतने के बाद रणदीप कभी कैथल की जनता के पास ही नहीं गया और न ही वहां की जनता का सुख-दुख जाना, क्योंकि उसे तो राहुल गांधी के काम से ही फुर्सत नहीं मिलती तो फिर भला वह जींद की जनता के लिए कहां समय निकाल पाएगा।

तेजी से घूमेगा विकास का पहिया : मिढ़ा

भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि भाजपा ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जींद के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान जो छोटी-मोटी कमी रह गई, वह अब इस उपचुनाव के बाद पूरी कर दी जाएगी। उपचुनाव के बाद जींद में तेज गति के साथ विकास का पहिया घूमेगा। डॉ. कृष्ण मिढ़ा मंगलवार को अपने प्रचार अभियान के दौरान शहर के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने जींद की जनता को गुमराह कर अपने स्वार्थ की पूर्ति की है। इस बार जींद के लोगों के पास इन लोगों को सबक सिखाने का अच्छा अवसर है।

chat bot
आपका साथी