सिरसा में सीएमओ व डिप्टी सीएमओ के तबादले के आदेश, डा. मनीष बांसल होंगे नए सिविल सर्जन

चिव राजीव अरोड़ा ने बुधवार रात को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के सात अधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में सिरसा जिले के सिविल सर्जन कृष्ण कुमार व डिप्टी सिविल सर्जन डा. वीरेश भूषण के नाम शामिल है। सिविल सर्जन कृष्ण कुमार को रेवाड़ी का सिविल सर्जन बनाया गया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:59 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:59 AM (IST)
सिरसा में सीएमओ व डिप्टी सीएमओ के तबादले के आदेश, डा. मनीष बांसल होंगे नए सिविल सर्जन
सीएम के दौरे के तीन दिनों बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों का हुआ तबादला

सिरसा, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बुधवार रात को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के सात अधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में सिरसा जिले के सिविल सर्जन कृष्ण कुमार व डिप्टी सिविल सर्जन डा. वीरेश भूषण के नाम शामिल है। सिविल सर्जन कृष्ण कुमार को रेवाड़ी का सिविल सर्जन बनाया गया है। उनके स्थान पर सिरसा में हिसार पीएमओ से डा. मनीष बांसल सिविल सर्जन का कार्यभार संभालेंगे। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डा. वीरेश भूषण को फतेहाबाद का सिविल सर्जन नियुक्त किया है।

----------

बीती 2 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा नागरिक अस्पताल का दौरा कर कोविड प्रबंधों की जानकारी ली थी। सीएम के दौरे के तीन दिनों के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों के तबादले होना चर्चा का विषय बना हुआ है। अप्रैल महीने में सिरसा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन किल्लत, बेड्स की कर्मी से तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

------

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सुविधाएं जुटाने में प्रशासनिक अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। जेसीडी विद्यापीठ में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही विधायक गोपाल कांडा द्वारा हिसार रोड पर 150 बेड का कोविड अस्पताल शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

chat bot
आपका साथी