कोरोना काल में नगर निगम की डीजे नाइट

हैरानी तो इस बात की है कि खुद नगर निगम मेयर गौतम सरदाना ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जब इस डीजे नाइट की शिकायत डीसी डा. प्रियंका सोनी को मिली तो उन्होंने तुरंत ज्वाइंट कमिश्नर बेलिना को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद करीब 10 बजे डीजे नाइट बंद कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 07:45 AM (IST)
कोरोना काल में नगर निगम की डीजे नाइट
कोरोना काल में नगर निगम की डीजे नाइट

जागरण संवाददाता, हिसार : कोरोना काल में जब शादियों के लिए भी संभलकर अनुमति दी जा रही है। वहीं नगर निगम ने शनिवार को पुराने गवर्नमेंट कालेज मैदान में डीजे नाइट आयोजित की। खास बात तो यह है कि कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए प्रशासन से अनुमति तक नहीं ली गई। रात साढ़े 9 बजे तक युवा फिल्मी गानों की धुन पर बिना मास्क के थिरकते नजर आए।

हैरानी तो इस बात की है कि खुद नगर निगम मेयर गौतम सरदाना ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जब इस डीजे नाइट की शिकायत डीसी डा. प्रियंका सोनी को मिली तो उन्होंने तुरंत ज्वाइंट कमिश्नर बेलिना को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद करीब 10 बजे डीजे नाइट बंद कर दी गई।

जनता बाजार की आड़ में कराई डीजे नाइट

नगर निगम द्वारा पुराने गवर्नमेंट कालेज मैदान जनता बाजार लगाया गया है। पहले ही दिन से यहां लोगों की संख्या नहीं बढ़ रही है। ऐसे में शनिवार की सायं एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। इसके लिए निगम ने प्रायोजक भी जुटाए। मंच लगाया गया और डीजे नाइट की तरह गानों व रंगीन लाइटों का इंतजाम किया गया। इस बाजार को नगर निगम आयोजित करा रहा है, ऐसे में उन्होंने किसी से इजाजत तक लेने की कोशिश नहीं की।

------------------

बिना मास्क के झूम रहे थे युवा

इस कार्यक्रम में कई युवा बिना मास्क के झूमते नजर आए। यहां शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां भी उड़ी, रात्रि आठ बजे तक पुलिस और प्रशासन को पता ही नहीं चला कि शहर में बाजार बनाने के नाम पर डीजे नाइट का इवेंट चल रहा है,जबकि यह मैदान शहर के बीचों-बीच स्थित है।

महामारी एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

आम लोगों द्वारा अगर ऐसा काम किया जाता तो महामारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई हो सकती थी, मगर अब देखना होगा कि प्रशासन इस मसले पर क्या एक्शन लेता है। इस मामले में कई नियम टूटते नजर आ रहे हैं। जिसमें महामारी एक्ट के तहत नियमों को तोड़कर कार्यक्रम आयोजित कराया गया है। साथ ही किसी भी सरकारी विभाग से अनुमति नहीं ली गई। इवेंट कराने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकत्रित करना रहा।

-------------

हमने ऐसे किसी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी है। अभी तक मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जानकारी मिलते ही तत्काल नगर निगम अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

-डा. प्रियंका सोनी, डीसी

chat bot
आपका साथी