उत्तर हरियाणा में आज बारिश के आसार, कल से बढ़ेगी सर्दी

जागरण संवाददाता हिसार प्रदेशभर में दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही चल रहा है। मगर य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:50 AM (IST)
उत्तर हरियाणा में आज बारिश के आसार, कल से बढ़ेगी सर्दी
उत्तर हरियाणा में आज बारिश के आसार, कल से बढ़ेगी सर्दी

जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेशभर में दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही चल रहा है। मगर यह स्थिति अधिक दिन तक नहीं रहेगी। मौसम विज्ञानी रविवार को उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी रहेगी, तो आगे एक से दो दिन में फिर से सर्दी को बढ़ाने का काम करेगी। शनिवार को हिसार में दिन का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शुक्रवार से ही पुरवाई हवा चलने लगी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि अब शीतलहर के साथ बादलवाई भी देखने को मिल रही है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आ रहा है। रविवार को उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। रात के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। 25 जनवरी के बाद राज्य में फिर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय धुंध आने की संभावना है। प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 20.3- 10.1

भिवानी- 19.5- 7.2

चंडीगढ़- 20.8- 12.6

पंचकूला- 20.4- 11.5

हिसार- 19.2- 9.5

करनाल- 18.2- 9.0

नारनौल- 24.2- 7.5

रोहतक- 17.7- 8.2

सिरसा- 20.8- 10.2

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी