हकृवि में सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 08:02 PM (IST)
हकृवि में सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. केएस खोखर ने 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय के दो शिक्षक तथा 5 गैर शिक्षक कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

डा. खोखर ने उनके द्वारा विश्वविद्यालय को दी गई सेवाओं की प्रशसा की तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उन द्वारा दी गई सेवाओं के लिए सदैव आभारी रहेगा। उन्होंने कहा इस महान विश्वविद्यालय ने यहा काम करने से उनको समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्हे इसके लिए विश्वविद्यालय का कृतज्ञ होना चाहिए।

कुलसचिव डॉ. एमएस दहिया ने विश्वविद्यालय में सेवानिवृतों को सम्मानित करने की प्रथा शुरू करने के लिए कुलपति डॉ. केएस खोखर का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने इन कर्मचारियों का स्वागत किया। समारोह में विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार राम सिंह सैनी भी उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय में जिन सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें चारा अनुभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह, शुष्क कृषि विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. बीएस झोरड़, एमके ढींगरा, पूर्ण सिंह, रामधन सिंह, कुलदीप कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी