खेल: लोकेश, बादल व रोहित अपने वर्ग में प्रथम रहे

समाज कल्याण समिति जाटौली एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जाटौली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका प्रधान जगदीश ¨सह ने किया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल से आए 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुषों की सौ मीटर दौड़ में लोकेश पहले, ऋषभ दूसरे तथा कुलवीर स्थान पर रहे। जबकि चार सौ मीटर की दौड़ में रोहित प्रथम, ऋषभ दूसरे एवं लक्की तीसरे स्थान पर रहे। 15 वर्ष तक आयु वर्ग की एक सौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:49 PM (IST)
खेल: लोकेश, बादल व रोहित अपने वर्ग में प्रथम रहे
खेल: लोकेश, बादल व रोहित अपने वर्ग में प्रथम रहे

संवाद सहयोगी, पटौदी : समाज कल्याण समिति जाटौली एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जाटौली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका प्रधान जगदीश ¨सह ने किया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल से आए 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुषों की सौ मीटर दौड़ में लोकेश पहले, ऋषभ दूसरे तथा कुलवीर स्थान पर रहे। जबकि चार सौ मीटर की दौड़ में रोहित प्रथम, ऋषभ दूसरे एवं लक्की तीसरे स्थान पर रहे। 15 वर्ष तक आयु वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में बादल पहले, वीमंग दूसरे एवं एवं मोहन तीसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष तक आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में चिराग पहले पीयुष दूसरे एवं सुनील तीसरे स्थान पर रहे। सात वर्ष तक आयु वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय एवं कनक तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की एक सौ मीटर दौड़ में हिमांशी प्रथम, राखी द्वितीय एवं भूमिका तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में हिमांशी ने प्रथम, माही द्वितीय एवं भूमिका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर समाज कल्याण समिति के प्रधान राज ¨सह चौहान, कैप्टन जनक ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, अजयपाल ¨सह, ओमपाल ¨सह, थानेदार राजेश तंवर, सतबीर सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी