निगम वार्ड के हिसाब से तैयार किया खाना बांटने का प्लान

नगर निगम द्वारा वार्डों के हिसाब से खाना वितरित करने का एक्शन प्लान तैयार किया गया है ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 05:40 PM (IST)
निगम वार्ड के हिसाब से तैयार किया खाना बांटने का प्लान
निगम वार्ड के हिसाब से तैयार किया खाना बांटने का प्लान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम द्वारा वार्डो के हिसाब से खाना वितरित करने का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विवेक कालिया और नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त महाबीर प्रसाद को नोडल आफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक वार्ड में निगम पार्षद, एक्सईएन और एसडीओ की देखरेख में भोजन वितरित किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त अपने-अपने एरिया में निगरानी रखेंगे। शहर में बनाए गए राहत केंद्रों पर वालंटियर्स और निगम कर्मचारियों की मदद से खाना पहुंचाया जाएगा।

22 संस्थाएं तैयार करवा रहीं खाने के लाखों पैकेट

शहर में प्रशासन और निगम की सहायता के लिए 22 से ज्यादा संस्थाएं काम कर रही हैं। संपदा अधिकारी विवेक कालिया ने बताया कि 22 संस्थाओं को बेहतरीन कार्य के लिए नगर निगम की ओर से सम्मानित किया गया है। ये संस्थाएं अपनी किचन में फूड पैकेट तैयार करवाकर प्रशासन को भेज रही हैं। रोजाना लाखों की संख्या में फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं, ताकि लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों को परेशानी न हो।

शहर में बनाए गए 40 राहत केंद्रों के अलावा जरूरतमंदों तक पहुंचकर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। विवेक कालिया ने बताया कि ऐसी काफी संस्थाएं हैं, जो अपने स्तर पर खाना वितरित कर रही हैं। उन संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी