सियाराम लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे सामाजिक व आध्यात्मिक पुस्तकें

हेलीमंडी में लोगों को अब धार्मिक सामाजिक व देश भक्ति से जुड़ी पुस्तकें व अन्य साहित्य पढ़ने को मिल सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 04:31 PM (IST)
सियाराम लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे सामाजिक व आध्यात्मिक पुस्तकें
सियाराम लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे सामाजिक व आध्यात्मिक पुस्तकें

संवाद सहयोगी, हेलीमंडी: हेलीमंडी में लोगों को अब धार्मिक, सामाजिक व देश भक्ति से जुड़ीं पुस्तकें व अन्य साहित्य पढ़ने को मिल सकेगा। हेलीमंडी निवासी योगेश चौहान व संजय मित्तल ने पीली धर्मशाला के सामने सियाराम पुस्तकालय के नाम से एक लाइब्रेरी बनाई है। स्वामी सुशील गिरी महाराज ने इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारे लिए अपने साहित्य व अध्यात्म से संबंधित ग्रन्थों का अध्ययन करना बहुत जरूरी है। इससे न केवल हम अपनी संस्कृति से परिचित होते हैं अपितु इनसे युवाओं को संस्कार भी मिलते हैं। उन्होंने पुस्तकों को व्यक्ति का सच्चा मित्र बताया।

इस अवसर पर स्वामी देवेश महाराज, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश यादव, उपाध्यक्ष विक्रांत चौहान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, समाज सेवी विनोद शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर मुद्गिल, पार्षद मदन लाल, सुरेंद्र गर्ग, रमेश गर्ग, कमल गोयल, पूर्व पार्षद अशोक सोनी, विजय चौहान, विजय भारद्वाज, तेजपाल चौहान, अजीत नम्बरदार तथा पवन बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी