लाइफस्टाइल: हिट ट्रेंड बन रहा है साल्ट एंड पेपर लुक

हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट संदीप गुप्ता का कहना है कि लोगों को वह चीजें ज्यादा पसंद आ रही हैं जो आसानी से उपलब्ध हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 03:13 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 03:13 PM (IST)
लाइफस्टाइल: हिट ट्रेंड बन रहा है साल्ट एंड पेपर लुक
लाइफस्टाइल: हिट ट्रेंड बन रहा है साल्ट एंड पेपर लुक

गुरुग्राम [प्रियंका दुबे मेहता]। सफेद बालों को छुपाने के लिए कितने तरीके बताए जाते हैं। कितनी ही कंपनियोहेयर कलरिंग को प्रमोट करते हुए सफेद बाल को स्टाइलिंग में रोड़ा साबित करती नजर आती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है। अब यही मिलेजुले रंगों के बाल स्टाइल स्टेटमेंट बन रहे हैं। लॉकडाउन में रहते-रहते लोगों ने जरूरत और सुविधा के अनुसार अपना स्टाइल भी बदल लिया है। बदलाव की इस बयार का प्रभाव ब्यूटी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है।

लोगों ने बाल लंबे किए, कलरिंग नहीं कर पाए, स्ट्रेटनिंग नहगीं हुई तो उन्हें यह रफ एंड टफ लुक थोड़े दिनों में अच्छा लगने लगा और धीर-धीरे यह लुक स्टाइल का पर्याय बन गया है। एक इसी तरह का लुक है सॉल्ट एंड पेपर लुक। बालों और दाढ़ी का यह लुक और फैशन मंचों पर भी नजर आने लगा है और लोग इसे तेजी से अपनाने लगे हैं।

क्या है सॉल्ट एंड पेपर लुक

सॉल्ट एंड पेपर यानी कि नमक और कालीमिर्च का लुक। यह तो हुआ शाब्दिक अर्थ। असल में बालों को समय पर कलर न मिल पाने पर वे कहीं से काली तो कहीं से सफेद नजर आते हैं। यही मिलकर जो ब्लैक एंड व्हाइट लुक आता है उसे फैशन इंडस्ट्री में सॉल्ट एंड पेपर लुक का नाम दिया हया है। यह लुक इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट संदीप गुप्ता का कहना है कि लोगों को वह चीजें ज्यादा पसंद आ रही हैं जो आसानी से उपलब्ध हैं। ऐसे में लोग बालों और दाढ़ी के रंग को प्राकृतिक रखते हुए स्टाइलिंग कर रहे हैं। ऐसे में शॉर्ट बॉक्स बीयर्ड इन दिनों काफी इन है। केवल लोग ही नहीं बल्कि फैशन मॉडल्स और अभिनेता भी इस स्टाइल को अपना रहे हैं। संदीप का कहना है कि प्राकृतिक रंग से हुई स्टाइलिंग लोगों को पसंद आ रही हैं और सूट भी कर रही है।

यह लुक हुआ न्यू फॉर्मल

अब चाहे ऑफिस जाना हो या फिर ऑनलाइन मीटिंग और वेबिनार्स हों। यह लुक सब जगह कैरी किया जा रहा है। ऐसे में सॉल्ट एंड पेपर लुक न्यू फॉर्मल की तरह सामने आ रहा है। हेयर स्टाइलिस्ट वसीम का कहना है कि लॉकडाउन ने लोगों को प्राकृतिक चीजों से जोड़ा है, स्टाइलिंग भी इसमें से एक है। लोग अब नेचुरल लुक को सराह रहे हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी