लिगानुपात में सुधार के लिए पुरस्कृत होगा गांव वजीराबाद

लिगानुपात सुधार करने पर गांव वजीराबाद गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:17 AM (IST)
लिगानुपात में सुधार के लिए पुरस्कृत होगा गांव वजीराबाद
लिगानुपात में सुधार के लिए पुरस्कृत होगा गांव वजीराबाद

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

गांव वजीराबाद गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। लिगानुपात में सुधार करने पर गांव वजीराबाद को लगातार दूसरे साल पुरस्कार मिलेगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। 2019 में गांव में एक हजार लड़कों पर 1276.32 लड़कियों की संख्या रही। 12 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले इस गांव में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा दर्ज की गई है।

सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह पूनिया ने कहा कि वर्ष 2019 में गांव वजीराबाद में 76 लड़कों का जन्म हुआ और 97 लड़कियों का जन्म हुआ है। जिला में 2019 में लिगानुपात एक हजार लड़कों पर 910 लड़कियों की संख्या और प्रदेश में एक हजार लड़कों पर 923 लड़कियों की संख्या दर्ज की गई। गणतंत्र दिवस समारोह में हर साल लिगानुपात में बेहतर रहने वाले गांव को पुरस्कृत किया जाएगा।

-------

2018 में :

2018 में गांव वजीराबाद में 56 लड़कों और 104 लड़कियों का जन्म हुआ था। यहां लिगानुपात एक हजार लड़कों पर 1867 लड़कियों की संख्या दर्ज की गई थी।

------

2019 में शीर्ष पर तीन गांव ::

- प्रथम गांव वजीराबाद है। एक हजार लड़कों पर 1276.32 लड़कियां

- द्वितीय स्थान पर गांव झाड़सा है। एक हजार लड़कों पर 1261.90 लड़कियां

- तृतीय स्थान पर गांव चक्करपुर है। एक हजार लड़कों पर 1188.98 लड़कियां।

तीनों गांव को गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बाद में नगद इनाम दिया जाएगा। प्रथम गांव को 75 हजार व द्वितीय को 45 हजार और तृतीय गांव को 32 हजार रुपये दिया जाएगा।

डॉ. जसवंत सिंह पूनिया, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी