पंडाल में कहीं मराठी नाटक तो कहीं लावणी की धूम

रविवार का दिन गणेशोत्सव पूजा पंडालों में मिनी महाराष्ट्र नजर आया। महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अथर्वशीर्ष पाठ और महा आरती में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। पंडालों में दिन भर लोग गणपति के दर्शन के लिए आते रहे। शाम में पंडाल मराठी कला और संस्कृति का मंच बन गया। शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादा संख्या में लोगों ने भगवान के दर्शन किए और महा प्रसाद प्राप्त किया। गुरुग्राम के निवासियों के लिए गणपति पंडालों में प्रसाद में मिलने वाला पारंपरिक मोदक बहुत ही दिलचस्पी का केंद्र होता है। आम तौर उत्तर भारत में इस तरह से मोदक नहीं बनाए जाते।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:11 PM (IST)
पंडाल में कहीं मराठी नाटक तो कहीं लावणी की धूम
पंडाल में कहीं मराठी नाटक तो कहीं लावणी की धूम

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम :

रविवार के दिन गणेशोत्सव पूजा पंडालों में मिनी महाराष्ट्र नजर आया। महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अथर्वशीर्ष पाठ और महाआरती में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। पंडालों में दिन भर लोग गणपति के दर्शन के लिए आते रहे। शाम में पंडाल मराठी कला और संस्कृति का मंच बन गया। शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादा संख्या में लोगों ने भगवान के दर्शन किए और महा प्रसाद प्राप्त किया। गुरुग्राम के निवासियों के लिए गणपति पंडालों में प्रसाद में मिलने वाला पारंपरिक मोदक बहुत ही दिलचस्पी का केंद्र होता है। आम तौर पर उत्तर भारत में इस तरह से मोदक नहीं बनाए जाते। मराठी नाटक बायको माझी लय भारी का मंचन, प्रतियोगिताएं आयोजित

सेक्टर 27 स्थित गणेशोत्सव पंडाल में रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रविवार की पूरी दोपहर यहां कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। महिलाओं के लिए पाक कला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मराठी परिवारों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में बायको माझी लय भारी नाटक का मंचन किया गया। मुंबई से आए थियेटर ग्रुप पुढेच पाऊल के अध्यक्ष प्रफुल्ल पाठक की इस प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। शनिवार की शाम इस पंडाल में बच्चों के कार्यक्रम बाल गोपाल की प्रस्तुति हुई। पंडाल में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष महत्व दिया गया है। यहां आने वाले अतिथियों को पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सेक्टर चार वैश्य धर्मशाला में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति

सह्याद्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा सेक्टर चार वैश्य धर्मशाला में आयोजित गणेशोत्सव में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। गणेश महोत्सव में हर शाम अथर्वशीर्ष के पाठ और महाआरती में हिस्सा लेने काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं। सुबह 7.45 और शाम 7.45 में गणपति की आरती हो रही है। रविवार के दिन काफी संख्या में भक्तों ने पंडाल में आकर गणपति के दर्शन किए। शनिवार की शाम इस उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर पर¨मदर कटारिया थे। कलाकरों कार्तिक पालवे, आर्यन वाघ, सृष्टि पाटिल, मानवी, दर्शना चौधरी कुमुद तांबरे, पीयूष सिरशाठ और तनीषा ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मराठी लोक संगीत पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। बच्चों ने लावणी नृत्य प्रस्तुत किया। संगठन के अध्यक्ष चंद्रकांत सिरशाठ और पूर्व अध्यक्ष कैलाश पालवे ने कार्यक्रम के संचालन में मुख्य भूमिका निभाई और अतिथियों को सम्मानित किया। सेक्टर 56 रेल विहार में दो दिवसीय गणेश महोत्सव संपन्न

सेक्टर 56 स्थित रेल विहार सोसायटी में दो दिवसीय गणेश महोत्सव गणपति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। रेल विहार में गणेश चतुर्थी के दिन यहां प्रतिमा स्थापित की गई थी। गणेश पूजन में सोसायटी के लोगों ने बहुत ही उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद महेश दायमा और उनकी पत्नी अनीता दायमा की उपस्थिति रही। रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंतिम दिन गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष हवन पूजन के बाद स्थानीय तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर एक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रेल विहार सोसायटी के आरडब्ल्यूए महासचिव डीडी शर्मा ने बताया कि रेल विहार में देश के विभिन्न हिस्सों के लोग रहते हैं। इस लिए हर प्रांत में मनाया जाने वाला त्योहार हमलोग धूमधाम से मनाते हैं।

chat bot
आपका साथी