किसानों के लिए शिविर शुरू, पहले दिन 75 को दिया प्रशिक्षण

कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहाबाद किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 11:13 PM (IST)
किसानों के लिए शिविर शुरू, पहले दिन 75 को दिया प्रशिक्षण
किसानों के लिए शिविर शुरू, पहले दिन 75 को दिया प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहाबाद किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित करेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के संयोजक डा. सरदूल मान ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा इन सिटू फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिले के 813 किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए अनुरोध किया गया था। इन किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए सितंबर माह में कुल 11 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मशीनों द्वारा पराली प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में किसानों को पराली प्रबंधन में उपयोग में लाई जाने वाली मशीनों जैसे हैप्पी सीडर, स्ट्रा चोपर, मल्चर, जिरोटिल सीड ड्रिल आदि के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई। डीडीए डा. बलवंत सहारण ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा किसानों से पराली न जाने के लिए अनुरोध किया। डा. लक्ष्यवीर बेनीवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक बागवानी ने बागवानी फसलों व सब्जियों में होने वाली कृषि क्रियाओं बारे जानकारी दी। डा. संदीप भाकर ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा पराली प्रबंधन बारे बताया। उन्होंने कहा कि धान की सुपर एसएमएस कंबाईन से कटाई करवाकर खेत में गेहूं कह सीधी बिजाई हैप्पी सीडर से करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 75 पुरूष एवं महिला किसानों ने भाग किया। उपस्थित किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन पर साहित्य भी उपलब्ध करवाया गया।

chat bot
आपका साथी