मांगों को लेकर नपा सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

मांगों को लेकर नपा सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 07:20 AM (IST)
मांगों को लेकर नपा सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
मांगों को लेकर नपा सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

मांगों को लेकर नपा सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

संवाद सूत्र, रतिया :

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी है। भूख हड़ताल की अध्यक्षता संतरा देवी ने की। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के उप प्रधान रघुबीर सिंह, फायर कर्मी सुरेश सैनी, सफाई कर्मचारी महेशा, विजय, सुदेश रानी, वेदो, रितू आदि हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि पिछले काफी अर्से से अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी पूरे प्रदेश भर में संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार के हट के कारण उनकी जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अध्यक्षा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्तासीन होने से पहले कर्मचारियों को लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के पश्चात सरकार सभी अपने वादों को भूल गई है। उन्होंने कहा कि अभी संघ के आह्वान पर तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं, अगर संघ का कोई और भी संघर्ष का ऐलान हुआ तो रतिया के सभी कर्मचारी इस संघर्ष में शामिल होंगे।

------------------------

ये हैं मुख्य मांगें

-कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।

-समान काम समान वेतन देना।

-कच्चे कर्मचारियों को 2014 की पॉलिसी के अनुसार पक्का करना।

-फायर ब्रिगेड में 1046 पदों की भर्ती कैंसिल करना।

-बंद पड़े सभी दमकल केंद्रों को दोबारा शुरू करना।

-दमकल विभाग के जोखिम कार्यों के लिए सभी पक्के व पे-रोल तथा ठेका कर्मचारियों को 4000 रुपये जोखिम भत्ता देना।

-पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना।

chat bot
आपका साथी