यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस पर रूट पर चार दिन 12 पैसेंजर ट्रेनें रद रहेंगी

12 रेलगाड़ियां 20 अगस्त से 4 दिन के लिए रद रहेंगी। एसएम स्लाइड फ्रेम के परिवर्तन के साथ ही रेलवे विद्युतीकरण तथा इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनें रद की गई हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 09:02 AM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस पर रूट पर चार दिन 12 पैसेंजर ट्रेनें रद रहेंगी
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस पर रूट पर चार दिन 12 पैसेंजर ट्रेनें रद रहेंगी

जेएनएन, टोहाना (फतेहाबाद)। लुधियाना-हिसार व जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाड़ियां 20 अगस्त से 4 दिन के लिए रद रहेंगी। इस मार्ग पर धूरी रेलवे जंक्शन पर पूर्व-पश्चिम केबिन के लीवर फ्रेम एवं एसएम स्लाइड फ्रेम के परिवर्तन के साथ ही रेलवे विद्युतीकरण तथा इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंटरलॉकिंग के साथ कलर लाइटिंग सिग्नलिंग के कार्य के कारण 12 गाड़ियां बंद रहेगी।

ये ट्रेन रहेंगी बंद 54601 अमृतसर से हिसार पैसेंजर 21 से 24 अगस्त तक।

20 से 24 अगस्त तक यह ट्रेन रहेंगी बंद

54602 अमृतसर से हिसार। 54603 हिसार से लुधियाना पैसेंजर 54604-54605 लुधियाना-चूरू- लुधियाना पैसेंजर 54606 लुधियाना से हिसार पैसेंजर 54635 हिसार से लुधियाना पैसेंजर 54636 लुधियाना से हिसार पैसेंजर 54631 भिवानी से धूरी। 54632 धूरी से सिरसा पैसेंजर 54633 सिरसा से लुधियाना 54634 लुधियाना से भिवानी जाने वाली गाड़ी

स्टेशन के बाहर नोटिस भी चस्पा

जमालपुरशेखां के स्टेशन मास्टर हरिभजन लूना का कहना है कि धूरी रेलवे जंक्शन पर ट्रैक पर काम चलेगा, इसलिए ये 12 गाड़ियां रद रहेंगी। इसकी सूचना संबंधित रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों व अधिकारियों को दे दी है। वहीं अन्य स्टेशनों पर भी सूचना दे दी गई है। स्टेशन के बाहर नोटिस भी चस्पा दिया गया है, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न आए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी