छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, किशोरी व उसके पिता को दबंगों ने पीटा

किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां वहां पहुंच गई। मां को देखकर आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:42 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:42 PM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, किशोरी व उसके पिता को दबंगों ने पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, किशोरी व उसके पिता को दबंगों ने पीटा

फरीदाबाद [जेएनएन]। सराय ख्वाजा क्षेत्र में पड़ोसी युवक एक किशोरी को उठाकर अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। बाद में जब छेड़छाड़ की शिकायत करने किशोरी अपने माता-पिता के साथ युवक के घर पहुंची। इसी दौरान युवक के परिजनों ने लोहे की रॉड से किशोरी के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी युवक के पिता ने भी उसका ही साथ दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो व मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नवीन नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी पड़ोसी विजय ने उससे बदतमीजी से बात की। किशोरी ने उसको डांट दिया। इससे नाराज होकर वह किशोरी को गोद में भरकर अपने घर ले गया और वहां उससे छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां वहां पहुंच गई। उसे देखकर आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया।

लोहे की रॉड से किया हमला 

शाम को किशोरी के पिता ड्यूटी से वापस लौटे तो उन्हें सारी बातें बताईं। थोड़ी देर बाद ही विजय का पिता यादराम आ गया। हाथ में लोहे की रॉड लेकर यादराम ने किशोरी के पिता को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद विजय और उसकी मां भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने भी किशोरी और उसके पिता को बुरी तरह पीटा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: किन्नर ने पति पर खौलता तेल डालकर मार डाला, चौंकाने वाली है हत्या की वजह

यह भी पढ़ें: लेडीज कोच में घुसा युवक फिर थप्पड़ खाकर भी चलती ट्रेन में घूरता रहा महिला को

chat bot
आपका साथी