Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad: विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री में CGST की छापेमारी, 21 लाख का लगाया जुर्माना

    By Harender NagarEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 06:44 PM (IST)

    सीजीएसटी विभाग की टीम ने विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री डबुआ-पाली रोड पर खेतों में एक शेड के नीचे चल ...और पढ़ें

    Hero Image
    विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री में CGST की छापेमारी

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) विभाग की टीम ने विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री डबुआ-पाली रोड पर खेतों में एक शेड के नीचे चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट मिली है। सीजीएसटी ने फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 लाख रुपये का लगाया जर्माना

    इसके ऊपर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यहां बनाई जा रही नकली सिगरेट दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई की जा रही थी। सीजीएसटी को विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाए जाने की सूचना मिली। आयुक्त ने गुपचुप तरीके से छापेमारी की योजना बनाई। अधिकारी और कर्मचारियों को बिना पूर्व सूचना के एक जगह एकत्र किया गया।

    इसके बाद टीम डबुआ-पाली रोड स्थित फैक्ट्री पहुंची। टीम को देखकर फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य द्वार के सुरक्षा कर्मी ने गेट बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद सीजीएसटी की टीम गेट खोल कर अंदर दाखिल हुई। अंदर बड़ी संख्या में मशीनों पर विदेशी ब्रांड की सिगरेट तैयार की जा रही थी। फैक्ट्री संचालकों के पास सिगरेट तैयार करने का काई लाइसेंस नहीं है। यहां लंदन ब्रिज, ब्लैक फिल्टर, पैरिस स्पेशल फिल्टर, विन, मांड सुपर स्लिम, पाइन, मांड चाकलेट जैसे ब्रांड की नकली सिगरेट तैयार हो रही थीं।

    खुद ही करते थे सप्लाई 

    जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री संचालक रात में पिकअप में सिगरेट लोड करके निकलते थे। फरीदाबाद के अलावा दिल्ली, गुरुगाम, नोएडा में इन्हें खपाया जाता था। बड़े-बडे बार, पब, होटल और इनके बाहर स्थित खोखों पर ये सिगरेट सप्लाई होती थी। विदेशी ब्रांड की सिगरेट के नाम पर ये खूब बिकती हैं और लोग भी चाव से इनके कश लगाते हैं।

    अब पुलिस करेगी आगे की जांच 

    इस मामले में अब डबुआ थाना पुलिस आगे की जांच करेगी। सीजीएसटी विभाग ने अवैध रूप से सिगरेट बनाए जाने के संबंध में डबुआ थाना पुलिस को शिकायत दी है। अब पुलिस इसके संचालकों का पता कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।