अदालत की तीसरी मंजिल से गिरा दुष्कर्म का आरोपित

फरीदाबाद में पेश करने लाया गया दुष्कर्म का नामजद आरोपित संदिग्ध हालत में सेक्टर-12 अदालत परिसर की तीसरी मंजिल से गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपित को पेश करने लाए महिला थाना बल्लभगढ़ के पुलिसकर्मियों का कहना है कि आरोपित ने हाथ छुड़ाकर छलांग लगाई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी आरोपित को थप्पड़ मारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे हटते हुए वह गिर पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 07:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 07:53 PM (IST)
अदालत की तीसरी मंजिल 
से गिरा दुष्कर्म का आरोपित
अदालत की तीसरी मंजिल से गिरा दुष्कर्म का आरोपित

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पेश करने लाया गया दुष्कर्म का नामजद आरोपित संदिग्ध हालत में सेक्टर-12 अदालत परिसर की तीसरी मंजिल से गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला थाना बल्लभगढ़ के पुलिसकर्मियों का कहना है कि आरोपित ने हाथ छुड़ाकर छलांग लगाई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी आरोपित को थप्पड़ मारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे हटते हुए वह गिर पड़ा।

पलवल के एक गांव निवासी 22 वर्षीय आरोपित युवक टेक्निकल डिप्लोमा का छात्र है। उसके ऊपर बल्लभगढ़ निवासी युवती ने बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ 14 मार्च को दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार शाम पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने लाए थे। तभी यह हादसा हो गया। युवक के मामा का आरोप है कि युवती के परिजनों से उनका समझौता हो गया था। युवती भी अब आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती थी। इस संबंध में उसने पुलिस को भी बयान दे दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी मेट्रो अस्पताल पहुंची थी। रोते हुए उसने कहा कि उसने महिला थाना पुलिस को बताया था वह युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती, मगर पुलिस ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। उसने अदालत में पेश करने ले जाते समय हाथ छुड़ाकर छलांग लगाई।

chat bot
आपका साथी