तीज महोत्सव मनाया

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 05:49 PM (IST)
तीज महोत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, पलवल : लायंस क्लब डायमंड के तत्वावधान में पारिवारिक तीज मिलन समारोह का आयोजन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सतीश गुप्ता ने की। संचालन महासचिव डा.महेंद्र रावत ने किया।

कार्यक्रम में लोक गायक प्रीतम सिंह स्यारौली व उनकी टीेम ने सावन की मल्हार सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने राधा रानी के नथ पे मोर, नाचे थई-थई सुनाकर माहौल में गर्मी ला दी। उन्होंने दौर-जिठानी ताने मारती, हे री काहे की तेरी मात, काहे के तेरे वीर, तू झूले अपने सासरे मल्हार सुनाकर लोगों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने आया सावन, बड़ा मन भावन, रिमझिम सी पड़े फुहार, राधा झूल रही कान्हा संग में, मल्हार सुनाकर लोगों को नृत्य करने के लिए प्रेरित कर दिया। प्रीतम सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या पर भी मल्हार सुनाई। उन्होंने गर्भ में पल रही कन्या की पुकार कुछ इस प्रकार प्रकट की : भीषण अत्याचार देखकर कन्या आज पुकारी है, त्राहि-त्राहि हे भारत माता, रक्षा करो हमारी है।

इस अवसर पर महिलाओं तथा बच्चों ने झूला झूली तथा मेहंदी रचवाई। महिलाओं को उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम में सरस्वती व कृष्ण वंदना भी प्रस्तुत की गई।

chat bot
आपका साथी