तापमान में आई गिरावट, ठंड बढ़ी

मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान भी नीचे गिरने लगा है। वीरवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 08:44 AM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 08:44 AM (IST)
तापमान में आई गिरावट, ठंड बढ़ी
तापमान में आई गिरावट, ठंड बढ़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान भी नीचे गिरने लगा है। वीरवार को दो डिग्री तक तापमान नीचे गिर गया। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम नहीं हो रहा है। जिले का एक्यूआइ वीरवार को 209 तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए बंद की गई जगह को खोला जा रहा है।

मौसम में बदलाव के साथ वीरवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को यह तापमान 9.2 डिग्री तक था। दो डिग्री तक गिरने के साथ ही अधिकतम तापमान भी नीचे गिरा है। बुधवार अधिकतम तापमान 19.9 तक था तो वीरवार को यह नीचे गिर कर 17.6 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान गिरने से लोग भी शाम को घर में दुबक रहे।

मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों तापमान और नीचे गिर सकता है। वहीं दिन के समय में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली।

मौसम में बदलाव के चलते हाईवे, खेतों में सुबह के समय धुंध हो रही है। लंबी दूरी पर जाने वाल वाहन चालक आराम से वाहन चला रहे। वहीं पुलिस ने भी धुंध में हादसों को रोकने के लिए रिफ्लैक्टर टेप लगाने का काम कर रही है। एक्यूआइ का स्तर पहुंचा 209

जिले में प्रदूषण का स्तर में सुधार लाने के लिए सभी निर्माण वाले स्थानों को बंद कर दिया गया था। लेकिन स्तर थोड़ा ठीक होने पर अब धीरे-धीरे उनको खोलने की तैयारियां चल रही हैं। जहां खानक-डाडम को खोल दिया गया है। वहीं वीरवार को पीएम 2.5 का स्तर 209 और पीएम 10 का स्तर 124 तक पहुंच गया था। दिन के समय में एक्यूआइ 321 तक पहुंच गया था जो शाम को नीचे गिर कर 209 तक पहुंचा।

chat bot
आपका साथी