किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि मंत्री ने झंडी दिखा किया रवाना

जागरण संवाददाता भिवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM (IST)
किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि मंत्री ने झंडी दिखा किया रवाना
किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि मंत्री ने झंडी दिखा किया रवाना

जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भिवानी किसान मोर्चा भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में किसान मोर्चा भिवानी के महामंत्री सुंदरपाल तंवर ने संयोजक की भूमिका निभाई। भाजपा के भिवानी जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ की अध्यक्षता में हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की तथा उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कृषि मंत्री मंत्री जेपी दलाल ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 135 करोड़ भारतीय आज बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के महामंत्री एवं यात्रा के संयोजक सुंदरपाल तंवर ने बताया कि भिवानी जिला के सभी 15 मंडलों से हजारों की संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा किया। इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, हरियाणा व्यापार बोर्ड के चेयरमैन रविद्र शर्मा बापोड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना परमार, पूर्व विधायक शशी रंजन परमार, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ आदि जनप्रतिनिधियों ने भी किसान मोर्चा की इस भव्य यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर किसान मोर्चा भिवानी के प्रभारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र वत्स कारी ने कहा देश अपने अमर शहीदों व क्रांतिकारियों को नमन करता है। यात्रा में किसान मोर्चा भिवानी के उपाध्यक्ष रामअवतारशर्मा, उपाध्यक्ष रामबिलास अत्री, कोषाध्यक्ष रमेश तालु, जिला महामंत्री सतेंद्र मान, सचिव सोमबीर सनसनवाल, उपाध्यक्ष मुन्नी लाल तंवर के साथ-साथ सभी 15 मंडलों के अध्यक्ष अजीत शेखावत, रमेश जैनावास, महिपाल तिगड़ाना, भिवानी नगर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पहलवान, सुंदर परमार, सुनील शर्मा, अशोक तोशाम, मोतीलाल कैरू इत्यादि सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी