पीटीआइ अध्यापकों की गैर मौजूदगी में सर्व कर्मचारी संघ ने संभाला मोर्चा

जागरण संवाददाता भिवानी नौकरी से हटाए गए पीटीआइ अध्यापकों के धरनौकरी से हटाए गए पीटीआइ अध्यापकों के धरने व क्रमिक अनशन को सर्व कर्मचारी ने उनकी गैर मौजूदगी में संभाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। ने व क्रमिक अनशन को सव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 07:14 AM (IST)
पीटीआइ अध्यापकों की गैर मौजूदगी में सर्व कर्मचारी संघ ने संभाला मोर्चा
पीटीआइ अध्यापकों की गैर मौजूदगी में सर्व कर्मचारी संघ ने संभाला मोर्चा

जागरण संवाददाता, भिवानी : नौकरी से हटाए गए पीटीआइ अध्यापकों के धरने व क्रमिक अनशन को सर्व कर्मचारी ने उनकी गैर मौजूदगी में संभाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा ने किया। क्रमिक अनशन पर सुभाष कौशिक, राजेश सम्भ्रवाल, लोकेश आदि बैठे।

नरेंद्र दिनोद राज्य वरिष्ठ उप-प्रधान रोडवेज, महेंद्र श्योराण, प्रवीण कुमार, राज कुमार दलाल, राजेश ढांडा, बलवान डीपीई, दीपक शर्मा, वीरेंद्र घनघस, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, विनोद पिकू, सोमदत्त शर्मा, रामपाल तंवर ने कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा सरकार न ले। समय रहते सभी पीटीआइ अध्यापकों को बिना शर्त के बहाल करे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में हरियाणा शारीरिक शिक्षक सारी प्रक्रिया पूरी करके ही लगे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता दिखाते हुए उनको बाहर का रास्ता दिखाया और अब दोबारा से टेस्ट रखवाकर अपनी मनमानी करने पर उतारू है। जब किसी कर्मचारी का चयन एक बार हो जाता है तो उसे बार-बार इस प्रकार प्रताड़ित करने का कोई औचित्य नहीं है।

इस अवसर पर संदीप वधवा, राकेश मलिक, सोनू कुमार, राजेश कुमार, अरविद भारद्वाज, सावित्री देवी, शीला देवी, रामचंद्र पीटीआइ, अशोक कटारिया, देवीराम, चांदराम, महेंद्र सिंह जांगिड़, धर्मबीर निगाना, राकेश प्रेम नगर, संजय कुमार, भूप डीपीई, विनोद कुमार, रामपाल तंवर, जयबीर दिनोद, जोगेंद्र लोहानी, पवन कुमार, संजय कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी