शराबी पति ने तीन मासूम बच्चों के साथ पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

जागरण संवाददाता, भिवानी : बैंक कालोनी निवासी एक महिला का आरोप है कि शराब के नशे का अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 07:17 PM (IST)
शराबी पति ने तीन मासूम बच्चों के साथ पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
शराबी पति ने तीन मासूम बच्चों के साथ पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

जागरण संवाददाता, भिवानी : बैंक कालोनी निवासी एक महिला का आरोप है कि शराब के नशे का आदि उसका पति उसे व उसके तीनों मासूम बच्चों के साथ आए दिन बेरहमी से मारपीट करता है। उसने आरोप लगाया कि दहेज मांग पूरी न करने पर उसके पति ने उसे व उसके तीनों बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला एक मात्र बूढ़े मां बाप का सहारा लेने पर मजबूर हैं। उसने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर शह थाना पुलिस ने उसके पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बैंक कालोनी निवासी ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले महम निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी में काफी दानदहेज देने के बावजूद उसे और दहेज लाने के लिए विवश किया जा रहा है। उसने बताया कि उसका एक इकलौता भाई था जिसकी मौत हो चुकी है। मां व बाप काफी बूढ़े हो चुके हैं। उसने बताया कि शादी के बाद उसे दो लड़के व एक लड़की है। एक लड़का दस साल का, लड़की आठ साल व सबसे छोटा लड़का दो साल का है। इन तीनों बच्चों के साथ भी पति बेहरमी से मारपीट करता है। जिससे बच्चे काफी भयभीत हैं। उसने आरोप लगाया कि छोटा बेटा होने पर वह उसे देखने के लिए अस्पताल तक नहीं आया और छूछक में बाइक लाने की मांग की। उसने आरोप लगाया कि उसे व उसके तीनों बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उसने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी