खरीद नहीं होने पर सस्ते में बिक रही कपास

संवाद सहयोगी तोशाम कपास की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को सस्ते दाम पर बेचने क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:23 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:23 AM (IST)
खरीद नहीं होने पर सस्ते में बिक रही कपास
खरीद नहीं होने पर सस्ते में बिक रही कपास

संवाद सहयोगी, तोशाम: कपास की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को सस्ते दाम पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। इसमें किसानों को कम भाव मिलने से लगभग 600 से 700 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तोशाम क्षेत्र में लगभग 9000 किसानों ने कपास की फसल का रजिस्ट्रेशन किया है। पहले सफेद मक्खी से किसानों की कपास की फसल बर्बाद हो गई थी, जिसके कारण फसल की पैदावार बहुत कम हुई है और ऊपर से भाव नहीं मिलने से किसानों को और ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन तोशाम में कपास की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो रही है। भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने भी मंडी में किसानों को कपास की खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था।

इस बारे में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कालीरामणा ने बताया कि तोशाम में कपास की खरीद शुरू कराने को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक तोशाम में कपास की फसल की खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मार्केट सचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि तोशाम मंडी कपास की खरीद शुरू नहीं हुई है। अगर कोई आदेश आते है तो कपास की खरीद शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तोशाम क्षेत्र में 8888 किसानों ने कपास की फसल का रजिस्ट्रेशन करा रखा है।

chat bot
आपका साथी