सीबीएलयू के पहलवान मोहित ग्रेवाल ने एशियन कुश्ती में लहराया परचम

भिवानी खेलों का हब है और इसे यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 06:11 PM (IST)
सीबीएलयू के पहलवान मोहित ग्रेवाल ने एशियन कुश्ती में लहराया परचम
सीबीएलयू के पहलवान मोहित ग्रेवाल ने एशियन कुश्ती में लहराया परचम

जागरण संवाददाता, भिवानी : भिवानी खेलों का हब है और इसे यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बेहतर प्रदर्शन के दम पर समय समय पर सार्थक करते रहते हैं। इसी कड़ी में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के शारीरिक एवं खेल विभाग के विद्यार्थी मोहित ग्रेवाल ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पहलवान मोहित ग्रेवाल ने किर्गिस्तान में अंडर 23 सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 125 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश, विश्वविद्यालय एवं भिवानी जिले का नाम रोशन किया है। डीन विद्यार्थी कल्याण डा. सुरेश मलिक ने बताया कि पहलवान मोहित ग्रेवाल की इस शानदार जीत पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि मोहित ग्रेवाल ने मेजबान किर्गिस्तान और उजेकिस्तान के पहलवानों को हराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

डा. सुरेश मलिक ने बताया कि मोहित ने एक महीने में दो अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं जोकि इस विश्वविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अगस्त में प्रस्तावित बर्मिंघम में कामनवेल्थ गेम्स और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोहित ग्रेवाल ने पहले भी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप और खेलों इंडिया में भी पदक हासिल किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल एवं कुलसचिव ऋतु सिंह ने पहलवान मोहित ग्रेवाल को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यार्थियों को उचित प्रशिक्षण देकर एवं बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना ही विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। यह हम सब के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं खुशी का विषय है।

chat bot
आपका साथी