नप सफाई कर्मियों ने समझौते के बाद वापस ली हड़ताल

जागरण संवाददाता, भिवानी : करीब चार माह से वेतन न मिलने के कारण तीन दिन से हड़ताल पर गए नगर परिषद स

By Edited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 12:02 AM (IST)
नप सफाई कर्मियों ने समझौते के बाद वापस ली हड़ताल

जागरण संवाददाता, भिवानी : करीब चार माह से वेतन न मिलने के कारण तीन दिन से हड़ताल पर गए नगर परिषद सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को हुए समझौते के बाद दोपहर को वापस काम पर लौट आए। नप चेयरमैन भवानी प्रताप, कार्यकारी अधिकारी हरदीप ¨सह व सचिव संजय यादव की मौजूदगी में कर्मचारी नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली समझौता वार्ता में एक सप्ताह के अंदर हर हाल में तीन माह का वेतन एक साथ दिए जाने व अन्य मांगे पूरी किए जाने का समझौता हुआ। जिसके बाद तीन बजे के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।

नगर परिषद कर्मचारी तीन माह के वेतन की मांग को लेकर तीन दिन से हड़ताल पर थे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट बनी हुई थी। हड़ताल लंबी ¨खचती देखकर नप प्रशासन ने बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी नेता व अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें नप यूनियन प्रधान महेंद्र ¨सह, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम दानव, विजय कुमार, बबल पहलवान, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी नेता ऋषिराम शर्मा सहित एक दर्जन भर कर्मचारी नेताओं व नप कार्यकारी अधिकारी हरदीप ¨सह, सचिव संजय यादव के बीच समझौता वार्ता नप चेयरमैन भवानी प्रताप की अध्यक्षता में हुई। प्रधान महेंद्र ¨सह ने तीन माह का वेतन देने, 100-100 गज के प्लॉट देने, रिटायर्ड व मृत कर्मचारियों का बकाया देने पर चर्चा हुई। नप चेयरमैन भवानी प्रताप ने वायदा किया कि एक सप्ताह के अंदर उन्हें तीन माह का वेतन देने व अन्य मांगे पूरी कर दी जाएगी। जिस पर कर्मचारी नेताओं ने शहर की हालत को देखते हुए सहमती जताई, लेकिन चेतावनी दी कि वायदा खिलाफ हुई तो एक सप्ताह बाद वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी