मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवार दोफाड़, किया मतदान

छावनी के तोपखाना परेड में मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवार दोफाड़ हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:32 AM (IST)
मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवार दोफाड़, किया मतदान
मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवार दोफाड़, किया मतदान

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के तोपखाना परेड में मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवार दोफाड़ हो गए हैं। भले ही मतदान न कर चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मत का प्रयोग किया। वहीं दूसरा गुट धरने स्थल पर ही बैठा रहा। धरने पर बैठे लोगों ने व्हाट्सअप ग्रुप बना रखा है। इसी ग्रुप में खींचतान शुरू हो गई, जिसके बाद ग्रुप को कुछ लोगों ने छोड़ दिया, जबकि कुछ को निकाल दिया गया। इसके बाद ग्रुप में आरोप प्रत्यारोपों का दौर चलता रहा, जबकि इस दौरान एक बार फिर से लोगों को धरनास्थल पर बुलाने की कोशिश भी की गई। ग्रुप में आरोप प्रत्यारोप देर रात तक जारी रहे, जबकि रविवार को भी धरने पर कुछ लोग बैठे।

chat bot
आपका साथी