टांगरी बंाध पर सड़क कार्य शुरू, 20 कालोनियों को लाभ

टांगरी नदी के बंधे पर बब्याल से नन्हेड़ा क्रा¨सग टांगरी नदी के बंधे पर बब्याल से नन्हेड़ा क्रा¨सग तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। वर्षा के कारण इस कार्य में कुछ रूकावट आई थी। अब विद्युत निगम द्वारा सड़क पर बिजली के खम्बों व ट्रांसफार्मरों को एक साइड पर स्थानातंत्रित किया जा रहा है। टांगरी नदी के बंधे पर बब्याल से नन्हेड़ा क्रा¨सग तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। वर्षा के कारण इस कार्य में कुछ रूकावट आई थी। अब विद्युत निगम द्वारा सड़क पर बिजली के खम्बों व ट्रांसफार्मरों को एक साइड पर स्थानातंत्रित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:23 AM (IST)
टांगरी बंाध पर सड़क कार्य शुरू, 20 कालोनियों को लाभ
टांगरी बंाध पर सड़क कार्य शुरू, 20 कालोनियों को लाभ

जागरण संवाददाता, अंबाला

टांगरी नदी के बंधे पर बब्याल से नन्हेड़ा क्रा¨सग तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। वर्षा के कारण इस कार्य में कुछ रूकावट आई थी। अब विद्युत निगम द्वारा सड़क पर बिजली के खम्बों व ट्रांसफार्मरों को एक साइड पर स्थानातंत्रित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसके लिए 8 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई थी। मिट्टी डालकर प्रथम चरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर हटने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा गटका डालने व सड़क निर्माण के शेष कार्य आरंभ किए जाएगें। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता डीडी कंबोज ने बताया कि यह सड़क बनने से न केवल बब्याल से नन्हेडा क्रा¨सग तक एक सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा, बल्कि यह मार्ग अंबाला-जगाधरी और अंबाला-दिल्ली मार्ग के लिए एक बाइपास का कार्य भी करेगा। बब्याल और नन्हेडा के लोगों को सीधा मार्ग उपलब्ध होगा वहीं महेशनगर, दयाल बाग और टांगरी नदी के बंधे के साथ विकसित हुई 20 से अधिक कालोनियों के लोगों को बेहतर मार्ग उपलब्ध हो पायेगा।

रामगढ़ माजरा से नन्हेडा क्रा¨सग तक बनने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग 8 किलोमीटर है। बब्याल और महेशनगर सहित 50 कालोनियों के लोगों को जगाधरी रोड तक जाने के लिए अब शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी