फुटवेयर फैक्टरी से छुट्टी करके घर लौट रही महिला को कार चालक ने टक्कर मारी टक्कर, मौत

बलदेव नगर राम नगर में बनी एसके फुटवेयर फैक्टरी से छुट्टी करके लौट रही महिला को अज्ञात कार सवार ने कुचल दिया। आसपास के लोग उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:33 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:33 AM (IST)
फुटवेयर फैक्टरी से छुट्टी करके घर लौट रही महिला को कार चालक ने टक्कर मारी टक्कर, मौत
फुटवेयर फैक्टरी से छुट्टी करके घर लौट रही महिला को कार चालक ने टक्कर मारी टक्कर, मौत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

बलदेव नगर राम नगर में बनी एसके फुटवेयर फैक्टरी से छुट्टी करके लौट रही महिला को अज्ञात कार सवार ने कुचल दिया। आसपास के लोग उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक साल से फैक्टरी में काम कर रही थी जोकि अपने परिवार का पोषण कर रही थी। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एक साल से कर रही थी फैक्टरी में काम

फैक्टरी के ठेकेदार राकेश ने बताया कि मृतक संतारा मूलरूप से यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव सढेबारह की रहने वाली थी। वह पिछले एक साल से फैक्टरी में काम करती थी और यहीं पर किराये का कमरा लेकर अपने बेटे के साथ रह रही थी।

शनिवार को 8:30 बजे काम खत्म कर वापस घर जा रही थी। जब वह मेन रोड को क्रास कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से कार लेकर आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। शरीर पर गहरी चोटें लगने से काफी खून बह रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और आसपास के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, परंतु यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बताया गया है मृतक संतारा के पास दो बच्चे हैं, इसमें बेटी की शादी हो चुकी और बेटा पढ़ रहा है। बेटे की पढ़ाई का खर्च वह ही चलाती थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि शिकायत पर आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी