सीवरेज ब्लॉक होने से गली में जमा हो रहा पानी, निगम अधिकारी कर रहे अनदेखा

रामबाग रोड छावनी के पास दीना की मंडी सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी गली में जमा हो रहा है। गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में बदबू का आलम है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:47 AM (IST)
सीवरेज ब्लॉक होने से गली में जमा हो रहा पानी, निगम अधिकारी कर रहे अनदेखा
सीवरेज ब्लॉक होने से गली में जमा हो रहा पानी, निगम अधिकारी कर रहे अनदेखा

जागरण संवाददाता, अंबाला: रामबाग रोड छावनी के पास दीना की मंडी सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी गली में जमा हो रहा है। गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में बदबू का आलम है। जलभराव के कारण लोगों का पैदल तो दूर वाहन लेकर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इस अव्यवस्था के बीच क्षेत्रवासी जीवन यापन करने को मजबूर है। इन हालातों का जायजा मानव कल्याण समिति हरियाणा के सदस्यों ने लिया। सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से समस्या बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि नालियों के पानी की निकासी न होने के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। सीवरेज का सारा पानी पूरी तरह से गली में फैल चुका है। अभी तक निगम के सफाई कर्मचारियों की नींद नहीं खुली। तमाम हालातों के बावजूद वह अनदेखा कर चले जाते हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं। यहां तक निगम कार्यालय में इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं। हर बार उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा। पानी निकासी न होने के बावजूद इलाके में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। जगह-जगह पसरी गंदगी में आवारा पशु व सुअर मुंह मारते हुए दिखाई देते हैं। समिति के सदस्यों ने राजीव शर्मा, मेवा सिंह, एचएल चावरिया, पाखर सिंह, जिदल, सोनकर, कृष्ण अवतार सूरी ने इलाके में समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी