विवादित रियलिटी शो में नहीं होंगे उदय चोपड़ा और गौरव गेरा

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा और टीवी एक्टर गौरव गेरा ने सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जाने की खबरों से इंकार किया है। इस शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है लेकिन उदय और गौरव उसमें हिस्सा नहीं लेंगे। उदय ने ट्विटर पर इसकी

By Monika SharmaEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2015 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2015 01:09 PM (IST)
विवादित रियलिटी शो में नहीं होंगे उदय चोपड़ा और गौरव गेरा

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा और टीवी एक्टर गौरव गेरा ने सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जाने की खबरों से इंकार किया है।

63 साल के हुए ऋषि, देखें पत्नी-बेटे के साथ कहां-कैसे मनाया बर्थडे

इस शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है लेकिन उदय और गौरव उसमें हिस्सा नहीं लेंगे।

उदय ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं। ये एक बहुत अच्छा शो है लेकिन मैं इस शो के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं।'

Just to clarify. I'm not going on big boss. It's a great show but I'm not the right person for this. Hell, no PS4, ill die!

— Uday Chopra (@udaychopra) September 3, 2015

दूसरी तरफ गौरव ने एक रिपोर्टर के साथ बातचीत में कहा, 'हां मुझसे शो के लिए संपर्क किया गया था लेकिन मैं इसमें नहीं जा रहा हूं। मैं इस शो का फैन हूं... मुझे ये सिर्फ देखना पसंद है।'

इस शो में आने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को पूरी दुनिया से दूर करके एक घर में बंद कर दिया जाता है और वो 24 घंटे कैमरों की नजर में रहते हैं।

एडल्ट कॉमेडी फिल्मों पर जानें जॉन अब्राहम की क्या है राय

chat bot
आपका साथी