येलो रंग का लहंगा पहने खिलखिलाती हुई नजर आईं शहनाज गिल, फैन्स से पूछा-कैसा रहा आपका दिन

शहनाज गिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह खिलखिलाते हुए नजर आ रही हैं। लंबे समय के बाद शहनाज गिल के चेहरे पर ये मुस्कराहट देखकर उनके फैन्स काफी खुश हैं और जमकर उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:05 AM (IST)
येलो रंग का लहंगा पहने खिलखिलाती हुई नजर आईं शहनाज गिल, फैन्स से पूछा-कैसा रहा आपका दिन
Shehnaaz Gill looks beautiful in yellow lehenga with brighter smile. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। शहनाज गिल के चेहरे पर मुस्कराहट देखने का इंतजार उनके फैन्स को कब से था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि कठिन समय में शहनाज गिल के साथ उनके चाहने वाले और उनके फैन्स मजबूती से खड़े रहें। अब शहनाज गिल की जिंदगी एक बार फिर से ट्रैक पर लौट रही है। हाल ही में वो खिलखिलाती हुईं नजर आईं। उनके चेहरे की मुस्कान देखकर फैन्स खुश हुए और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाते हुए नजर आए। शहनाज गिल ने लहंगे में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

येलो रंग के लहंगे में ढ़ाया कहर

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में येलो रंग के सीक्वेंड लहंगे में कई तस्वीरें साझा की। उनका लुक बहुत ही जबरदस्त है। अपनी इन नई तस्वीरों में शहनाज येलो रंग के लहंगे में पोज देती हुई दिखाई दे। उन्होंने अपने लहंगे के साथ ब्लू और पिंक रंग का दुपट्टा पहना हुआ है। उसके साथ शहनाज ने गले में चोकर नेकलेस और कानों में टॉप्स पहने हुए है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'कैसा रहा आपका दिन??

फैंस ने तस्वीरों पर बरसाया प्यार

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस शहनाज गिल पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कुछ समय पहले ही शेयर की गई उनकी इन तस्वीरों पर अब तक पांच लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। शहनाज की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दिन तो बहुत ही खूबसूरत था, लेकिन आप उससे भी ज्यादा खूबसूरत हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी लग रही हो बेबी'। देश से ही नहीं विदेश से भी फैंस ने उनके लिए प्यार भेजा। फैन ने लिखा, 'दिन येलो रंग की तरह ही ब्राइट था और आप बिलकुल राजकुमारी लग रही हो। ऑस्ट्रेलिया से ढ़ेर सारा प्यार'।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज के फैंस ने दिया हमेशा साथ

शहनाज गिल के फैंस खुशी हो या गम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल को लोगों का खूब प्यार मिला। जब भी कोई शहनाज गिल को ट्रोल करने की कोशिश करता है, तो उनके सिड्नाज और शहनाजियन्स सोशल मीडिया पर उनसे भिड़ जाते हैं। आपको बता दें कि जब शहनाज बिग बॉस के घर में थीं उस दौरान उनके फैंस ने उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को जोड़ते हुए सिड्नाज फैन क्लब बनाया था।

बिग बॉस से सबके दिल में बनाई जगह

शहनाज गिल बिग बॉस 13 में आने से पहले सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ीं थीं, लेकिन बिग बॉस 13 में आने के बाद उन्होंने अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से सिर्फ फैंस का ही नहीं बल्कि होस्ट सलमान खान का भी दिल जीत लिया। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों शो के खत्म होने के बाद भी हमेशा टच में रहे और अक्सर साथ नजर आएं। सिद्धार्थ और शहनाज ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया, जो लोगों को काफी पसंद आई। सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से 2 सितम्बर को निधन हो गया था, जिससे शहनाज गिल काफी टूट गई थीं और काफी समय तक उन्होंने सभी से दूरी बना ली थी। हालांकि शहनाज को एक बार फिर से ऐसा देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

chat bot
आपका साथी